जमीन का फायदा दिलाने बनाया फर्जी राजस्व आदेश!

इंदौर:जमीन से जुड़े एक मामले में अपने पक्षकार को फायदा पहुंचाने के लिए अपर आयुक्त कार्यालय के नाम से कथित फर्जी आदेश तैयार कर उसे असली के रूप में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. सत्यापन में आदेश जारी ही नहीं होना सामने आने के बाद पुलिस ने अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र का है, तहसीलदार राकेश सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी कि राजस्व विभाग के अपर आयुक्त कार्यालय के नाम से एक आदेश प्रस्तुत किया गया है. दस्तावेज को संबंधित कार्यालय से सत्यापित कराया तो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वहां से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ. जांच में सामने आया कि पुष्परतन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अंकित गुप्ता और उनके अधिवक्ता आशीष अग्रवाल की ओर से जमीन से जुड़े मामले में लाभ लेने के लिए इस कथित आदेश का इस्तेमाल किया था. आदेश में राजस्व अधिकारी के कार्यालय से जारी होने का हवाला देते हुए जमीन के मामले में फायदा लेने का प्रयास किया गया.
मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी होगी जांच
दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद तहसीलदार की शिकायत पर पंढरीनाथ पुलिस ने अंकित गुप्ता और आशीष अग्रवाल के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी आदेश तैयार करने के लिए किन दस्तावेजों, सील-सिक्कों अथवा अन्य साधनों का इस्तेमाल किया गया. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित फर्जी आदेश तैयार करने में इनके अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं. मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कूटरचना और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में दस्तावेजों की जांच के साथ इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी पता लगाई जा रही है.

Next Post

बहन को लेने निकला 17 साल का शिवा, रास्ते में आयशर ने मारी टक्कर; मौत

Sun Aug 30 , 2026
इंदौर: बहन को लेने देवास के उदयनगर जा रहे 17 वर्षीय किशोर की सिमरोल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई. घोसीखेड़ा के पास सामने से आए तेज रफ्तार आयशर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला. गंभीर घायल किशोर […]

You May Like