इंदौर: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा सिटी बस सभाकक्ष में जलप्रदाय, सीवरेज विभाग तथा जलापूर्ति के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, जलसुनवाई की झोनवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप, समस्त झोनल अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सीटीपीटी, ड्रेनेज, जलप्रदाय एवं अमृत विभाग से संबंधित ईई, एई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
निगम आयुक्त ने जलप्रदाय, सीवरेज लाइन, इंदौर 311 एप और सीएम हेल्पलाइन मैं प्राप्त दूषित पानी, पानी नहीं आने आदि की लंबित शिकायतों की झोनवार समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान झोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 43 के श्रीनगर क्षेत्र में दूषित पानी की लंबित शिकायत का समय पर निराकरण नहीं करने पर झोन क्रमांक 10 के उप यंत्री महेश जोशी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए. आयुक्त ने निर्देशित किया कि 7 दिनों से ज्यादा शिकायतें लंबित शिकायतों ना रहे, शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए.
आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान समस्त झोनल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम स्तर से किये जा रहे विकास कार्य एवं संधारण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही रेस्टोरेशन का कार्य गुणवत्ता के साथ करें, ताकि कार्यस्थल के आसपास यातायात प्रभावित न हो. आयुक्त द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, चौराहों के लेफ्ट टर्न एवं जंक्शन एरिया में अगर किसी प्रकार का सुधार एवं संधारण कार्य किया जा रहा है तो उसको समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि उस क्षेत्र का यातायात प्रभावित ना हो.
समय सीमा में करें निराकरण
आयुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान शहर की ऐसी कॉलोनी जिनके द्वारा एसटीपी का उपयोग ठीक से नहीं किया जा रहा है, उनकी लिस्ट तैयार करते हुए, झोनल अधिकारी एवं सीएसआई एवं संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही जलसुनवाई, संकल्प से समाधान शिविर,जनता चौपाल में प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए, समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए
