ऊर्जाधानी में हीटवेव का असर, अस्पताल में पहुंचने लगे मरीज

सिंगरौली: जिले में पिछले तीन दिनों से लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में हो रही धीर-धीरे वृद्धि के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग सुबह और शाम के समय ही घरों से बाहर निकलना उचित समझ रहे हैं, जबकि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।लू के बढ़ते प्रकोप का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में रोजाना दर्जनों मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन करने तथा सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
जिला चिकित्सालय में पानी का दुरूपयोग
जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में मरीज एवं उनके परिजन भी पानी का दुरूपयोग करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। आज रविवार को सैकड़ों लीटर पानी बाथरूम में बह गया। बताया जाता है कि अस्पताल के अंदर से मर्च्यूरी की ओर जाने वाले रास्ते के बगल में महिला व पुरूष प्रसाधन हैं, जहां किसी व्यक्ति के द्वारा नल के तीनों टोटी को खोल दिया गया और दोपहर से लेकर रात 8 बजे तक पानी का दुरूपयोग होता रहा, मरीज भी आते-जाते रहे, परंतु नल की टोटी बंद नही किये।

Next Post

पानी के लिए संघर्ष: दो-दो दिन तक नहीं आ रहा नल, गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

Mon Apr 13 , 2026
विदिशा: करैया खेड़ा स्थित आचार्य कॉलोनी समेत करीब 1 दर्जन इलाकों में जल संकट ने दस्तक दे दी है. टीलाखेड़ी इलाका भी जल संकट से जूझ रहा है. इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है. कॉलोनी के रहवासियों को पिछले कई दिनों से नियमित जल सप्लाई नहीं मिल […]

You May Like