अवैध गांजा की खेती पर अमिलिया पुलिस की सख्त कार्यवाही, 3.97 किलो मादक पदार्थ जब्त, आरोपी फरार

सीधी। अवैध गांजा की खेती पर अमिलिया पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 3.97 किलो मादक पदार्थ जब्त किया। आरोपी के फरार होने पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थलों में दबिश कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए गांजा की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को थाना अमिलिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान अमिलिया बाजार में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हौदाबांध निवासी द्वारिका प्रसाद पटेल अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाकर विक्रय हेतु तैयार कर रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर के पीछे बाड़ी से गांजा के 04 हरे पौधे बरामद किए गए। बरामद पौधों को विधिवत उखाड़कर तौल किया गया, जिनका कुल वजन 3 किलो 970 ग्राम एवं अनुमानित कीमत 30 हजार 900 पाई गई जिसका साक्षियों के समक्ष जप्त कर सुरक्षित किया गया। आरोपी द्वारिका प्रसाद पटेल निवासी हौदाबांध के विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीधी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

Next Post

किसानों की बदहाली पर कांग्रेस हमलावर: कल प्रदेशव्यापी चक्का जाम का ऐलान

Wed May 6 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की खरीदी प्रणाली लगभग “ध्वस्त” हो चुकी है और यह किसान विरोधी होने के साथ प्रशासनिक विफलता का उदाहरण बन गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खरीदी और स्लॉट बुकिंग की तिथियों को […]

You May Like