विराट कोहली ने सपरिवार रामलला विराजमान के किये दर्शन

अयोध्या, 25 मई (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में मत्था टेकने के बाद आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन किये।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जा कर मत्था टेका। इसके बाद हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास से मुलाकात की।

हनुमानगढ़ी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने कोहली एवं अनुष्का को दर्शन कराये। अयोध्या पहुंचने पर भारतीय क्रिकेटर और फिल्म अभिनेत्री ने मीडिया से दूरी बनाये रखी।

Next Post

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ काम करेंगी तृप्ति डिमरी

Sun May 25 , 2025
मुंबई, 25 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म स्पिरिट में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ काम करती नजर आयेंगी। तृप्ति डिमरी इन दिनों सफलता की ऊंचाइयों पर हैं, और उनकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म […]

You May Like

Play sound