शांतिपूर्ण तरीके से अल सुबह 4 बजे संपन्न हुआ गणेश उत्सव विसर्जन

दमोह: शहर और जिले में शांतिपूर्ण तरीके से श्री गणेश उत्सव का विसर्जन संपन्न हुआ।दमोह शहर स्थित बस स्टैंड के गणेश महाराज की अंतिम मूर्ति क्रेन के माध्यम से शनिवार अल सुबह 4 बजे विसर्जित हुई। अंतिम मूर्ति क्रेन के माध्यम से दमोह शहर के बस स्टैंड की विसर्जित हुई।बारिश के बीच देर रात तक जारी रहा गणेश विसर्जन, व्यवस्था में जुटा रहा पुलिस-प्रशासनबारिश के दौरान भी भगवान श्री गणेश का विसर्जन दमोह शहर के फुटेरा तालाब, बेलाताल, राज नगर, मुकेश नायक कॉलोनी, पुराना तालाब के अलावा अन्य तालाबों में देर रात तक जारी रहा।

दमोह शहर के फुटेरा तालाब पर क्रेन और नाव के माध्यम से विसर्जन का सिलसिला देर रात 10 बजे तक जारी रहा। कुछ नाव कर्मियों के बीच विवाद हो जाने से नाव से अधिक मूर्तियां विसर्जित नहीं हो पाई। जिससे लोग परेशान हुए। पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए रहा। विसर्जन स्थलों पर तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, धनीराम गौड़ और सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, डीएसपी प्रशिक्षु शिवप्रसाद कंगाली, टीआई नेहा गोस्वामी, एसडीईआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे, टीआई मनीष कुमार, टीआई देहात, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, टीआई अमित मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा और व्यवस्था को नियंत्रित किए हुए था।

खास बात इस बार यह है की बारिश के बाद भी पुलिस अधिकारी और छाता, रेनकोट पहनकर ड्यूटी कर रहे थे। इस बार वन विभाग भी विशेष रूप से सहयोग दिया‌। साथ ही घंटा घर पर हिंदू गर्जना कपिल सोनी, मोंटी रैकवार के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। जहां सभी करीब 50 से अधिक मूर्ति प्रमुखों का सम्मान किया गया।फुटेरा तालाब पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड के अलावा और भी उपकरण और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, प्रशिक्षु डीएसपी शिवप्रसाद कंगाली, टीआई मनीष कुमार, एएसआई बलविंदर सिंह, अभिषेक चौबे, आरक्षक आकाश, नरेंद्र, बिजेंद्र, नगरपालिका जावेद खान, सफाई कर्मी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और दुबे, नगरपालिका टीम मौजूद रही।

Next Post

जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Sun Sep 27 , 2026
दमोह: सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 19 सितंबर 2026 को आयोजित विद्यालय स्तर की श्रेष्ठ पेंटिंग की प्रदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में सभी शासकीय व अशासकीय हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों की श्रेष्ठ पेंटिंग को शामिल किया गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के […]

You May Like