यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश, 27 अक्टूबर के व्याख्यान में भागीदारी की अपील

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फिशिंग और नए साइबर खतरों से बचाव पर विशेष जोर देने को कहा गया है। यूजीसी की सचिव प्रोफेसर श्यामा रथ ने पत्र जारी कर सभी कुलपतियों, महाविद्याों के प्राचार्यों और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख सचिवों से 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के साइबर सुरक्षा व्याख्यान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और उच्च शिक्षण संस्थानों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) के निदेशक निशांत कुमार मंगलवार सुबह 10:30 बजे ‘साइबर अपराध का खुलासा : खतरे, बचाव और समाधान’ विषय पर यह व्याख्यान देंगे। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत यूजीसी की ‘चेतना शृंखला’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में नए साइबर खतरों, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फ़िशिंग, डिजिटल स्वच्छता और साइबर अपराध की रिपोर्टिंग एवं त्वरित समाधान के तंत्र पर चर्चा की जाएगी।
आयोग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को आधिकारिक वेबसाइटों, संचार माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के जरिए कार्यक्रम की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों और कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह व्याख्यान यूजीसी के आधिकारिक यूट्यूब, फेसबुक, एक्स और लिंक्डइन एकाउंटों पर सीधा प्रसारित किया जाएगा।

.....

Next Post

शमशाबाद बायपास पर सड़क पर सुखाई जा रही मक्का, हादसों का खतरा बढ़ा

Mon Oct 26 , 2026
शमशाबाद। शमशाबाद बायपास पर सड़क पर मक्का सुखाने और दोनों ओर टीन के बैरिकेड लगाए जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह कम होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हो रही है। वहीं, फिसलन के चलते बाइक सवारों के गिरने का खतरा भी […]

You May Like