सुरक्षित नहीं हैं दिल्ली में बेटियां, भाजपा सरकार का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा है खोखलाः यादव

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री के महिला होने के बावजूद दिल्ली में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

श्री यादव ने कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, करोल बाग में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, सदर बाजार में नाबालिग के यौन उत्पीड़न और स्वरूप नगर में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मंगलार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की चुप्पी पर सवाल उठाया और कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए बढ़ते अपराधों की जिम्मेदारी से श्रीमती गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बच नहीं सकते।

श्री यादव ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 2025 में दुष्कर्म के 1,058 मामले दर्ज हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा में विफलता के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा झूठा साबित हो चुका है।

 

Next Post

हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से किया जाए निराकरण: विकास

Tue Sep 22 , 2026
सीधी। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 273 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजनाओं से जुड़े प्रकरणों […]

You May Like