बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने घेरी पुलिस चौकी

जबलपुर: बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रर्दशन किया। कांग्रेसियों का कहना रहा कि चौकी क्षेत्र में चाकूबाजी, लूट, शराबखोरी, चेन स्नेचिंग के साथ महिलाओं, युवतियों के साथ छेडख़ानी की वारदातें बढ़ गई है। पुलिस गश्त नहीं कर रही है जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है।
अपराध कम नहीं हुए तो उग्र प्रदर्शन होगा।

युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोनू कुकरेले ने बताया कि यादव कॉलोनी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बढ़ते अपराध के विरोध में पुलिस चौकी का घेराव किया गया। शहर युवा कांग्रेस ने चेताया है कि अगर इस क्षेत्र में अपराध कम नहीं हुए तो जनता के हक में और उग्र प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस बाध्य होंगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, लकी पटेल, समर्थ अवस्थी, कपिल भोजक, भानु यादव, अमित मिश्रा, अभिषेक पटेल, मेवालाल पटेल, वरुण यादव, गोल्डी ठाकुर, आशुतोष दुबे, आशुतोष शुक्ला, कनिष्क पटेल, दुर्गेश चौरसिया, शिवम हल्दकर उपस्थित रहे

Next Post

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed Dec 3 , 2025
सागर। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस ने जुआ-सट्टा,अवैध शराब एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आईजी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि आईजी जिले की सीमाओं के अंतर्गत थाना प्रभारी के कार्यों की समीक्षा करें जनता का पुलिस पर […]

You May Like