सतना लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्य व योजनाओं की भेट की पुस्तिका
सतना:बीजेपी के दिग्गज नेता व भारत सरकार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सतना सांसद गणेश सिंह ने मुलाकात की। सांसद ने दिल्ली स्थित उनके निज आवास पर सौजन्य भेंट करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने की बधाई प्रेषित की।
सांसद श्री सिंह ने गृह मंत्री को सतना लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों एवं गरीब कल्याण योजनाओं के अंतर्गत हुए विभिन्न विकास कार्यों पर केंद्रित पुस्तिका भेंट की। इस दौरान सांसद ने अमित शाह से सतना-मैहर जिले के लिए कुछ मांगे रखी और कहा कि ये पूरी हो जाएं तो सतना के लिए बड़ी सौगात होगी।
