भोपाल में 18 मार्च को सजेगी काव्य की महफिल, डॉ कुमार विश्वास ने दिया आमंत्रण

भोपाल: हिंदू नववर्ष के अवसर पर 18 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम स्थित अटल पथ पर कर्मश्री संस्था द्वारा 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने एक वीडियो संदेश जारी कर भोपालवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल मुझे बहुत प्यार करता है और मैं भी भोपाल से उतना ही प्रेम करता हूँ।

डॉ. विश्वास ने बताया कि करीब 26 वर्ष पहले अंग्रेजी नववर्ष पर किए गए एक व्यंग्य से प्रेरित होकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भारतीय नववर्ष पर भव्य आयोजन की परंपरा शुरू की थी। शुरुआती वर्षों में डॉ. विश्वास स्वयं इस मंच का संचालन करते रहे।इस वर्ष सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ पर वे फिर से मंच पर नजर आएंगे। कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दीप प्रज्वलन कर करेंगे।

Next Post

चार अवैध कॉलोनियों पर निगम ने की कार्रवाई

Fri Mar 13 , 2026
ग्वालियर: कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के निर्देशानुसार नगर निगम सीमांतर्गत […]

You May Like