दादाजी धाम पर मंदिर निर्माण भूमि पूजन स्थल

खंडवा। छोटे दादा जी की आज्ञा अनुसार बड़े दादाजी के आशीर्वाद एवं इच्छा के अनुरूप अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की तर्ज पर वर्षों बाद दादाजी धाम पर संगमरमर पत्थर का भव्य मंदिर निर्माण का योग 30 जून को बना है।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दादाजी मंदिर ट्रस्ट, छोटे सरकार मंदिर निर्माण समिति एवं पटेल सेवा समिति के आपसी समन्वय एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक एवं महापौर के साथ जिला प्रशासन के प्रयासों से दादाजी धाम पर लगभग 80 करोड़ की लागत का मंदिर बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन देश भर के साधु संतों की गरिमामयी उपस्थिति मेंं 30 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा पंडितों के मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा।

Next Post

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला मौके पर ही मौत

Sat Jun 28 , 2025
थांदला। बीती शाम थांदला बायपास पर पूल के पास ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अशोक कनेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुण्डला निवासी किसान भावा खड़िया का बडा लड़का राजेश […]

You May Like