
दमोह। पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव अपनी तीसरी रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या तक कर रहे हैं. कुल दूरी 1761 किलोमीटर बताई गई है. आज यात्रा का 25वां दिन है, रात्रि में बांसा तारखेड़ा में विश्राम उपरांत सुबह 26 दिन अयोध्या के लिए रवाना होंगी. यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था दमोह पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई है.
