डेल्टा रैंकिंग में रामपुर बघेलान विकासखंड प्रथम

सतना।नीति आयोग की मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग में सतना जिले के विकासखण्ड रामपुर बाघेलान ने मध्य भारत जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि व बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में विकासखंड की बहुआयामी प्रगति का परिणाम है। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी और आकांक्षी ब्लॉक के प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि देश के पांचवे जोन में शामिल मध्यप्रदेश राज्य के विकासखण्ड रामपुर बघेलान को प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर नीति आयोग द्वारा 2.5 करोड़ रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप दी जायेगी। नीति आयोग ने देश के 500 आकांक्षी ब्लॉकों की एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (एबीपी) की डेल्टा रैंकिंग जारी कर दी है। रैंकिंग की घोषणा नीति आयोग के वर्चुअल कार्यक्रम में की गई। डेल्टा रैंकिंग के लिए नीति आयोग ने संपूर्ण भारत को 6 जोन में विभाजित किया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं जिला पंचायत सीईओ संजना जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब हमारी कोशिश है कि चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर ओवर आल परफार्मेंस में पहले स्थान पर आएं।

Next Post

नयापुरा के शासकीय मॉडल स्कूल का पहुंच मार्ग बदहाल, कीचड़ के बीच से स्कूल जा रहे विद्यार्थी

Sun Jun 29 , 2025
ब्यावरा। शासन द्वारा जहां लाखों, करोड़ो खर्च कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है वहीं कुछ ऐसे भी शासकीय स्कूल है जहां तक पहुंचने वाले मार्ग बदहाल स्थिति में होने से विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना स्कूल पहुंचने में करना पड़ता है. […]

You May Like