चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत छुई खदान में चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस एसएफएल टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि सिविल लाइन छुई खदान में मोनू झारिया की चाकू से हमला कर हत्या की गई है हत्या किसने और किन कारणों से की गई है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस मौके पर रवाना हो गई है।

Next Post

कड़ाके की सर्दी के चलते ग्वालियर के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित

Mon Dec 29 , 2025
ग्वालियर। अत्यधिक ठंड व शीतलहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में 30 दिसम्बर को बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए […]

You May Like