रामधुन गाते हुए पाटीदार समाज ने सौंपा ज्ञापन

सीहोर। भोपाल के मिसरोद में 25 फरवरी को साध्वी रंजना जी से जुड़े विवाद में पाटीदार समाज के युवाओं पर की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज के लोग रैली के रूप में सनातनी दुपट्टा पहनकर रामधुन का पाठ करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. समाजजनों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए. साथ ही समाज के युवाओं को परेशान नहीं करने और दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग भी की गई. समाजजनों ने यह भी कहा कि उनकी समाज को जिहादी कहने और डीएनए परीक्षण की बात करने जैसे बयानों का विरोध करते हुए सभा में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया.इस दौरान पाटीदार समाज संगठन के महामंत्री नंदकिशोर पाटीदार, मनोज गुजराती, रघुनंदन निगोदिया, मुकेश मास्टर, राजीव गुजराती, सुभाष पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार, विष्णु प्रसाद पटेल, मनोहर पाटीदार, सुरेश पाटीदार, रमेश पाटीदार, दिनेश पाटीदार, सियाराम, घनश्याम पाटीदार, प्यारेलाल, विष्णु बेलावत, लक्ष्मीनारायण पटेल, भगवान सिंह, श्रीनाथजी, रामनारायण, पूर्व सरपंच मनोज पाटीदार, नर्मदा प्रसाद पाटीदार, परमानंद, अजय, जगमोहन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे.

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान 

Sun Mar 8 , 2026
बुधनी। नगर के निजी शैक्षणिक संस्थान श्री शोभा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान नगर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए गए. साथ ही […]

You May Like