करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

सतना : खेत में लुग्गी के जरिए दौड़ रहा करेंट एक युवक की मौत का कारण बन गया. घटना को देखते हुए परिजनों द्वारा खेत में करेंट दौड़ाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र अंतर्गत भिटारी गांव में करेंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक अशोक कोरी की मौत हो गई. अशोक अपने काम के चलते खेतों के रास्ते से होते हुए जा रहा था.

इसी दौरान वह अचानक करेंट की चपेट में आ गया. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन जांच करने पर उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. घटना सामने आते ही परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों का कहना है कि गांव के आनंद मिश्रा नामक व्यक्ति ने खेत में लुग्गी लगा रखी थी. जिसके चलते करेंट लगने से अशोक की मौत हो गई.

इतना ही नहीं बल्कि परिजनों ने इस मामले में रामनगर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि प्रकरण में आरोपी का नाम ही शामिल नहीं किया गया है. जबकि घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में बारीकी से जांच और कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है. वहीं पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चत होगी.

Next Post

अमीषा पटेल ने अहान-अनीत को फिल्म सैयारा के लिये शुभकामनाएं दी

Wed Jul 23 , 2025
मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को उनकी सुपरहिट फिल्म सैयारा के लिये शुभकामनाएं दी है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और […]

You May Like

मनोरंजन