उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी करने वाला निगरानी बदमाश धराया

इंदौर. रेलवे स्टेशन उज्जैन पर यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात निगरानी बदमाश आखिरकार जीआरपी के हत्थे चढ़ा. आरोपी भरत यादव उर्फ सुनील को रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र से हिरासत में लिया. आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 37 हजार बताई जा रही है. आरोपी पर पहले से अन्य आठ मामले दर्ज है, जिसके चलते उसे निगरानी सुदा बदमाशों की लिस्ट में शामिल किया था. घटना सोमवार 23 जून की है, जब रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित टीसी ऑफिस के पास एक यात्री ट्रेन का इंतजार करते हुए सो गया. जब उसकी नींद खुली तो जेब में रखा वीवो व्हाय 16 मोबाइल गायब था. पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी उज्जैन पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया स्टेशन परिसर और ट्रेनों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और तकनीकी साधनों के जरिए जांच शुरू की. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र से संदिग्ध भरत यादव उर्फ सुनील को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस वारदात, बल्कि अन्य स्थानों पर की गई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया. जांच में सामने आया कि आरोपी भरत यादव गढ़ाकोटा जिला सागर थाने में 7 एवं जीआरपी रतलाम में एक प्रकरण में फरार चलरहा है. आरोपी भरत यादव उर्फ सुनील पिता नारायण यादव उम्र 42 वर्ष पता बजरंग वार्ड, थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर वर्तमान पता: ग्राम चंदूखेड़ी, थाना चिंतामन, जिला उज्जैन का रहने वाला है.

Next Post

दो बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर 

Thu Jun 26 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम दुआरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। दो बाईकों की आमने -सामने से हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों में दो सगे भाइयों […]

You May Like