बीएलओ सहायक पर किया हमला, पुरानी रंजिश में युवकों ने बरसाए डंडे

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदानगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र में फॉर्म भरने पहुंचे बीएलओ सहायक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. हमले में सहायक को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है, जिसमें हमलावरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं, घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है.

थाना परदेशीपुरा के एसआई दीपक जामोद ने बताया कि 23 वर्षीय फरियादी रितिक यादव निवासी भागीरथपुरा ने दो से अधिक युवकों के खिलाफ हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है. रितिक बीएलओ मुकेश के साथ सहायक के रूप में काम करते हैं और शनिवार को नंदानगर की गली नंबर 3 में एसआईआर फॉर्म भरवाने पहुंचे थे. रितिक ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक वहां पहुंचे और उन पर डंडों से हमला कर दिया.

हमले में उनकी अंगुली में चोट आई है, जबकि साथ मौजूद मुख्य बीएलओ मुकेश को कोई चोट नहीं आई. शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि हमलावर युवक चाकू लेकर आए थे, हालांकि चाकू से वार नहीं किया. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Next Post

पुरानी रंजिश में किन्नर समूह के बीच विवाद, धमकाने का मामला दर्ज

Sun Nov 30 , 2025
इंदौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है. मामला क्षिप्रा ब्रिज के नीचे नाश्ते की दुकान के पास का है, जहां गाली-गलौज और धमकाने की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. शिकायत करिश्मा कुशवाह ने दर्ज कराई, […]

You May Like