इलाज कराने गया परिवार, घर में हुई चोरी

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कटरा में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार हैदराबाद महिला का इलाज कराने गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि अनीस अहमद 45 वर्ष निवासी कटरा अधारताल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय कांट्रेक्टर है, उसकी पत्नी श्रीमति इसरत तबुस्सुम खान को ब्रेस्ट केंसर थर्ड स्टेज में होने से अत्याधिक स्वास्थ्य खराब होने से 28 अक्टूबर 25 को हैदराबाद ओमेगा सिटी हास्पिटल जबलपुर में भर्ती किया था।

पत्नी के अस्पताल में भर्ती से होने से उसका आना जाना लगा रहता था, दिन में आता था, शाम केा चला जाता था। शाम लगभग 6 बजे घर में ताला लगाकर अस्पताल चला गया था। सुबह घर आकर देखा तो उसके घर के मेन गेट एवं अंदर का ताला टूटा था, अंदर आलमारी का लॉकर टूटा था सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गए है।

Next Post

दहेज में लेकर आना बाइक, वरना मत आना

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा है। कहते हैं कि बाइक लेकर आना वरना मायके में ही रहना। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि श्रीमति इसरा बानो 21 वर्ष निवासी ढलगर मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई […]

You May Like

मनोरंजन