
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी विजन महल होटल के पास ई रिक्शा चालकों ने गुंडई दिखाते हुए सरेराह युवक को बेरहमी से पीटा और पिकअप में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि हैदर खान निवासी कंटगा एपीआर कालोनी
ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिकअप क्रमांक जीजे 15 ए एक्स 4279 चलाता है। पिकअप को लेकर एकता मार्केट बाईपस से काम करके कटंगा घर जा रहा था, पीछे पीछे उसका दोस्त नवाज खान मोटरसायकल से आ रहा था रास्ते में तिलहरी विजन महल होटल के पास पहुंचा तो मैन रोड पर दो ई रिक्शा आटो खड़े थे जिस कारण से पिकअप निकल नही पा रही थी, तो हार्न बजाया किन्तु ई रिक्शा वाले अपना रिक्शा अलग नही कर रहे थे तब वे उनके पास जाकर ई रिक्शा आटो चालकों को ई रिक्शा अलग करने के लिये बोला तो ई रिक्शा अलग नही किये और बोले कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई हमसे बोलने की। ई रिक्शा चालक ने लाठी से मारा। दूसरा लङका भी हांथ घूसों से मारपीट करने लगा और उनके कुछ सांथी भी एक एक से आकर हाथ घूसों से चेहरे में पीठ में मारपीट किये है। पिकअप में तोड़फोड़ की।
