जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा है। कहते हैं कि बाइक लेकर आना वरना मायके में ही रहना। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि श्रीमति इसरा बानो 21 वर्ष निवासी ढलगर मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मायका ढलगर मोहल्ला हनुमानताल, ससुराल अहमद नगर में है, उसकी शादी नौसाद हुसैन निवासी अहमद नगर गोहलपुर से 20 अक्टूबर 24 को परिवार वालों की मर्जी से मुस्लिम रीती रिवाज से हुई थी।
उसके पति इलेक्ट्रीशियन है। शादी के 3 माह बाद से ही पति नौसाद हुसैन घरेलू बातो को लेकर टोकने लगे थे। मारपीट करते रहे। पति ननद, ससुर दहेज में मोटर साईकल, ड्रेसिंग न मिलने को लेकर उसे परेशान करने लगे थे इसी बीच में गर्भवती हो गई थी तो पति ने मायके में छोड दिया। 29 सितम्बर को एल्गिन में आपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। बेटी व उसे देखने के लिये पति नही आये। पति को फोन किया पति बोले कि पहले मोटर साईकल लेकर ही आना वरना मत आना।
