एसआईआर में मतदाता नाम हटाने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के आरोपों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में युवा कांग्रेस ने भोपाल में प्रदर्शन किया।प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में भोपाल शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर डटे रहे। पुलिस ने यश घनघोरिया, अंकित दुबे, प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना, जयेंद्र वशिष्ठ और अनिकेत द्विवेदी सहित राहुल गिरी, अभिज्ञान शुक्ला और कुणाल गजभिए को गिरफ्तार किया।

Next Post

80 हजार पौधे कहां लगे, कितने बचे? एनजीटी ने मांगा पूरा हिसाब

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल: शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई के बदले किए जाने वाले क्षतिपूर्ति पौधारोपण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण की मंगलवार को भोपाल पीठ ने सख्त रुख अपनाया है. नितिन सक्सेना बनाम एनएचएआई व अन्य मामले की हुई सुनवाई में अधिकरण ने वन विभाग और भोपाल नगर […]

You May Like