हायर सेकेंडरी स्कूल महसांव में शिक्षक पर छात्र ने लोहे की रॉड से किया हमला हालत गंभीर पुलिस जांच में जुटी

रीवा, ​रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महसांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।स्कूल परिसर में कक्षा 12वीं के छात्र अनूप पटेल ने अपने ही शिक्षक ब्रह्मानंद मिश्रा पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं विशेष रूप से उनके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।​जानकारी के अनुसार विवाद को सुलझाने पहुंचे शिक्षक पर आरोपी छात्र ने अचानक लोहे की रॉड से हमला कर दिया।घटना के तुरंत बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल आनन फानन में गुढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन आरोपी छात्र मौका पाकर फरार हो गया।​​घायल शिक्षक ब्रह्मानंद मिश्रा की शिकायत के आधार पर गुढ़ थाना पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मारपीट एवं संबंधित धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।पुलिस द्वारा फरार आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

*प्राचार्य का वक्तव्य*

हायर सेकेंडरी स्कूल महसांव के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ छात्रों के बीच मोबाइल को लेकर आपस में विवाद चल रहा था।शिक्षक ब्रह्मानंद मिश्रा केवल विवाद को शांत कराने और छात्रों को समझाइश देने पहुंचे थे।इसी बात से नाराज होकर छात्र अनूप पटेल ने उन पर हमला कर दिया।

Next Post

ग्वालियर में 500वें श्रावण हिंडोला झूला उत्सव का आयोजन

Thu Aug 13 , 2026
ग्वालियर। सिद्ध श्री गंगादास जी की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कॉलोनी में 500वें श्रावण हिंडोला झूला उत्सव के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। उत्सव में श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन, रासलीला, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्रावणी उत्सव एवं संस्कृत दिवस सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। उत्सव का आयोजन […]

You May Like