जावर। प्रतिबंध होने के बाद भी वाहन पर हूटर लगाना और कांच पर काली फिल्म लगवाना कजलास के युवक पर भारी पड़ गया. पुलिस ने उस पर 3500 रुपए की चालानी कार्रवाई कर दी है. एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन मेंयातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जावर पुलिस ने हूटर एवं काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 3500 रुपए का समन शुल्क वसूला. थाना प्रभारी हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. पुलिस ने जावर जोड़ के पास काले रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 09 सीटी 3126 को जांच के दौरान रोका गया. वाहन में हूटर एवं ब्लैक फिल्म लगी मिलने पर वाहन चालक राहुल पिता सूरज सिंह सेंधव निवासी कजलास को वाहन सहित थाना लाया गया. पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत वाहन में हूटर-सायरन का उपयोग करने पारदर्शी सुरक्षा शीशा नहीं होने पर कार्रवाई की. विभिन्न धाराओं में कुल 3500 रुपए का चालानी समन शुल्क वसूला गया.
स्कार्पियो पर लगा था हूटर, काटा चालान
