श्योपुर: जिले के वीरपुर क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर करीब 200 से 250 ट्रॉली अवैध रेत को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई वीरपुर तहसीलदार वीरेन्द्र बघेल, रेंजर दीपक शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह बघेल की अगुवाई में हुई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम इमरतापुरा की झोपड़ी से आगे काऊपुरा रोड के आसपास कई जगहों पर भारी मात्रा में अवैध रेत छिपाकर रखी गई है। मौके पर पहुंची टीम ने इस रेत को जब्त करने के बजाय उसे वहीं मिट्टी में मिलाकर पूरी तरह बेकार कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर नष्ट की गई रेत की मात्रा लगभग 200 से 250 ट्रॉली थी। बाजार में इस रेत की अनुमानित कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही है।
Next Post
सड़क हादसे में गुलौदा इंद्राना निवासी बाइक सवार की मौत
Sat Jun 13 , 2026
दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया माला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे सड़क किनारे खाई में बाइक सवार घायल हालत में मिला. सूचना पर 112 डायल मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नोहटा अस्पताल ले गई.हालत गंभीर होने पर परिजनों को सूचना देकर जिला अस्पताल […]

You May Like
-
1 month ago
नीट ; उदाहरण पेश करने का समय