जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का स्वागत, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

इटारसी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय द्वारा गठित नई जिला कार्यकारिणी में पूर्व विधायक केपी बस्तरवार के पुत्र सुशील बस्तरवार को सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूर्व विधायक केपी बस्तरवार के निवास पहुंचे और नई कार्यकारिणी में शामिल इटारसी शहर के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान किया।

सम्मानित होने वालों में जिला उपाध्यक्ष ओम सेन, जिला महासचिव रजनीकांत सोनकर, जिला सचिव सुशील बस्तरवार, निशा नागेश, जमील अहमद भाई जान, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार, मंडल अध्यक्ष हरीश अग्रवाल तथा किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अखिलेश पटेल शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय, धर्मेंद्र मालवीय, शेख रमजान, रामनारायण गौर, हरीश मालवीय, लखन राठौर, अनिल बस्तरवार, प्रदीप पहलवान, सविता बस्तरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

खुदाई के दौरान मिले 103 चांदी के सिक्को की कीमत 309000 रूपये बताई 

Mon May 25 , 2026
दमोह। कोतवाली पुलिस ने फुटेरा वार्ड-03 में भवन निर्माण के दौरान मिली चांदी के सिक्कों को जप्त करने की कार्रवाई की है. 24 मई 2026 को थाना कोतवाली को सूचना मिली कि आलोक कुमार सोनी निवासी फुटेरा-03 के पुराने मकान के निर्माण कार्य के दौरान चांदी के सिक्के मिले हैं. […]

You May Like