दो पक्षों के विवाद में मारपीट और चाकूबाजी

सतना: सर्किट हाउस के पास शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।घायल अभिषेक लोधी के अनुसार, हमला गगन कोरी निवासी बजरहा टोला और उसके साथियों ने किया। बताया जा रहा है कि गगन कोरी बजरहा टोला क्षेत्र में नशे की गोलियां बेचता है। जब अभिषेक ने उसे इस अवैध काम से मना किया तो आरोपी गुस्से में आकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के अनुसार वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Post

इंदौर में बारिश का दौर जारी, रिमझिम बूंदाबांदी के साथ मौसम खुशनुमा

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर: शहर में रविवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है. कल रात भी मौसम ने झलक दिखाई थी और आज सुबह से लगातार बूंदाबांदी हो रही है. कई जगह तेज बारिश की भी स्थिति बन गई, जिससे सुबह-सुबह शहर की हलचल प्रभावित हुई.मौसम विशेषज्ञ […]

You May Like

Play sound