इंदौर: शहर में रविवार सुबह से हल्की रिमझिम बारिश के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है. कल रात भी मौसम ने झलक दिखाई थी और आज सुबह से लगातार बूंदाबांदी हो रही है. कई जगह तेज बारिश की भी स्थिति बन गई, जिससे सुबह-सुबह शहर की हलचल प्रभावित हुई.मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज और कल सोमवार को भी यही मौसम रहने की संभावना है और बादल बने रहेंगे.
मौसम की इस बदलती स्थिति का असर शहर में आयोजित भाईदूज और मिलन जैसे खुले आयोजन पर भी पड़ सकता है. शहरवासियों ने रिमझिम बारिश का स्वागत किया, वहीं कुछ ने सुबह के कार्यक्रमों में व्यवधान की आशंका जताई. फिलहाल इस रिमझिम बारिश के चलते शहर में खुशमुना मौसम के चलते कई लोग घर के बाहर न जाते हुए घर पर ही रह कर छुट्टी मना रहे है.
