कार सवार स्टंटबाज पर अदालत ने लगाया चालान

रायसेन। रायसेन जिले के सतलापुर इलाके के दशहरा मैदान में कार सवार युवकों के बीच खुलेआम स्टंट बाजी करते नजर आने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है।

सतलापुर पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले युवक मंडीदीप निवासी अफजल खान को पकड़ा है। उसका वाहन जप्त कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उस पर छह हजार रुपए का चालान किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अफ़ज़ल तेज रफ्तार में कार चलाकर फिर ब्रेक लगाकर घुमाते दिखाई दे रहा है। कार के अनियंत्रित होने से किसी की भी जान जा सकती है।

Next Post

गर्भवती महिलाओं की अनदेखी: 3 सीएचओ की बर्खास्तगी की सिफारिश

Thu Jan 15 , 2026
बैतूल। गर्भवती महिलाओं की जांच और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की सख्त निगरानी और समीक्षा के बाद मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। गत […]

You May Like