
दमोह। कोतवाली पुलिस ने फुटेरा वार्ड-03 में भवन निर्माण के दौरान मिली चांदी के सिक्कों को जप्त करने की कार्रवाई की है.
24 मई 2026 को थाना कोतवाली को सूचना मिली कि आलोक कुमार सोनी निवासी फुटेरा-03 के पुराने मकान के निर्माण कार्य के दौरान चांदी के सिक्के मिले हैं. सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची.घटनास्थल पर तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी भी मौजूद थे. आलोक सोनी को बुलाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि निर्माण के दौरान चांदी के 42 सिक्के मिले थे, जिन्हें उसने प्रस्तुत किया. सख्ती से पूछताछ व तलाश करने पर 60 और चांदी जैसी धातु के सिक्के पेश किए गए.साथ ही पात्र में एक सिक्का जप्त किया। पुलिस ने कुल 103 सिक्कों को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक में जप्त किया. संपूर्ण कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई और जप्ती पत्र-पंचनामा तैयार किया गया. जप्त सामग्री को नायब तहसीलदार व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित किया गया.पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. सिक्को की कीमत 30 लाख 9000 और पात्र की कीमत 500 रूपये बताई गई है.
