शक में अंधे पति ने मोबाइल चलाने पर फोड़ा पत्नि का सिर

गुना: कैंट थाना क्षेत्र के कंचनपुर में मोबाइल के विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक पति ने अपनी ही पत्नी के सिर पर पत्थर मार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, कंचनपुर निवासी रानी सपेरा और उसके पति पहलवान सपेरा के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पहलवान ने तैश में आकर पत्थर से रानी के सिर पर वार कर दिया। इस घटना के पीछे पति-पत्नी और साली के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। पीड़ित रानी ने बताया कि वह मोबाइल पर अपनी बहन की फोटो खींच रही थी और फोटो देख रही थी।

उसका दावा है कि पति उस पर बेवजह शक करता है। वहीं पहलवान का कहना है कि रानी किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। जब उसने मोबाइल वापस मांगा और रानी ने मना किया, तो गुस्से में आकर उसने मारपीट कर दी। रानी की बहन ने अपने जीजा पहलवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जीजा प्रेम संबंध के शक में अक्सर विवाद करते हैं और इस बार उन्होंने डंडे और पत्थर से हमला किया है। विवाद की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसमें पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं।

Next Post

मुम्बई ने कर्नाटक को दिया 255 रनों का लक्ष्य

Mon Jan 12 , 2026
बेंगलुरु 12 जनवरी (वार्ता) शम्स मुलानी (86) और कप्तान सिद्धेश लाड (38) की जूझारू पारियों के दम पर मुम्बई ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने […]

You May Like