बच्चों ने ग्रैंडपेरेंट्स-डे पर दी मोहक प्रस्तुतियां

बुधनी। भारती विद्या मंदिर विद्यालय में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक विनय यादव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती दिलना राजपूत ने किया. विद्यार्थियों ने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया. नन्हें-मुन्ने बच्चों के मनमोहक नृत्य और भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया. अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती दिलना राजपूत ने आभार व्यक्त किया.

Next Post

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने घर-घर पहुंचाया स्वच्छता का संदेश

Thu Sep 17 , 2026
सीहोर। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महुआखेड़ी तकीपुर में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्राम समुदाय ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विद्यार्थियों को जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त गांव, साबुन से हाथ धोने की सही विधि, वृक्षारोपण, बागवानी एवं स्वच्छता के […]

You May Like

मनोरंजन