पेट्रोल-डीजल बचत के लिए प्रशासन की पहल

ग्वालियर। शासन की मंशा के अनुरूप पेट्रोलियम पदार्थों की बचत को बढ़ावा देने के लिए ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने अधिकारियों से कहा कि भ्रमण के दौरान अलग-अलग वाहनों का उपयोग करने के बजाय वाहन शेयरिंग की व्यवस्था अपनाई जाए। साथ ही कार्यालय आने-जाने में भी अधिक से अधिक वाहन साझा करने पर भी उन्होंने जोर दिया है।

कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ-साथ अनावश्यक खर्च में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से इन निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Next Post

मुम्बई में 6 माह के बच्चे की सफल सर्जरी, मिला नया जीवन 

Mon May 18 , 2026
जबलपुर। 6 माह के बालक श्रेयांश सिंह काकोटिया को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का लाभ मिला है और बच्चा अब पूरी तरह से इलाज के बाद स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला जबलपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत […]

You May Like