सीहोर। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महुआखेड़ी तकीपुर में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति एवं ग्राम समुदाय ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विद्यार्थियों को जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त गांव, साबुन से हाथ धोने की सही विधि, वृक्षारोपण, बागवानी एवं स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया. बच्चों ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, साफ-सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. नोडल अधिकारी देवेन्द्र राठौर ने जल संरक्षण तकनीकों की जानकारी दी. वहीं गायत्री शक्ति पीठ के आरके सिंह ने स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में पर्वत भारती, सतीश त्यागी, गोवर्धन, सरिता ठाकुर, साक्षी पालीवाल, शालिनी सहित ग्रामवासी राजेश परमार, कालूराम भारती आदि उपस्थित थे.
