पक्की सड़क के लिए ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

इछावर। ग्राम पंचायत शाहपुरा के ग्राम आरोलिया के ग्रामीण वर्षों से पक्की सड़क की सुविधा का इंतजार कर रहे हैं. ग्रामीण युवा नेता सोहन वर्मा के साथ जनसुनवाई में पहुंचे और गांव में सड़क निर्माण सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जनपद पंचायत में कईआवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ.मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है.

 

Next Post

अभद्रता और दलाल सक्रियता का आरोप: अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को बताई व्यवस्था की हकीकत

Thu Sep 17 , 2026
मुलताई। अधिवक्ता संघ मुलताई द्वारा मंगलवार की शाम बैतूल पहुंचकर कलेक्टर से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुलताई एवं आमला तहसीलदार की शिकायत की है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का दल कलेक्टर डॉ. संजय सोनवाने से मिला इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग […]

You May Like

मनोरंजन