पुरानी रंजिश में किन्नर समूह के बीच विवाद, धमकाने का मामला दर्ज

इंदौर:क्षिप्रा थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद सामने आया है. मामला क्षिप्रा ब्रिज के नीचे नाश्ते की दुकान के पास का है, जहां गाली-गलौज और धमकाने की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है.

शिकायत करिश्मा कुशवाह ने दर्ज कराई, उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ मौजूद अंजली कंवर और जुलेखा कंवर को सोनम किन्नर, छोटी काजल उर्फ तगारी, सनम भास्कर और पीपी ठाकुर उर्फ विशाल ने पुराने विवाद को लेकर रोक लिया.

आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से संपर्क किया, मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिस पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की मौत , एक युवक गंभीर घायल

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्वालियर झांसी रोड पर गुरुद्वारे के पीछे खेत में ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से रोहित पुत्र अशोक आदिवासी की मौत हो गई, नारायण आदिवासी गंभीर रूप से […]

You May Like