शेयर बाजारों में रहा लिवाली का जोर, आईटी सेक्टर में गिरावट जारी

मुंबई, 04 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लिवाली हावी रही, हालांकि आईटी कंपनियों के दबाव में प्रमुख सूचकांक दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 13.84 अंक (0.02 प्रतिशत) की तेजी में 74,360.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 10.95 अंक यानी 0,05 प्रतिशत ऊपर 23,416.55 अंक पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांकों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। दिनभर ये कभी लाल तो कभी हरे निशान में रहे। इस दौरान सेंसेक्स नीचे 73,807.30 अंक तक और ऊपर 74,544.24 अंक तक गया।

वृहत बाजार में शुरू से ही अच्छी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.49 प्रतिशत टूट गया। धातु, आईटी और रसायन सेक्टरों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल रहे। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो और एफएमसीजी समूहों में भी तेजी देखी गयी सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर साढ़े तीन फीसदी के करीब ऊपर बंद हुआ। इटरनल में भी तीन प्रतिशत के आसपास तेजी रही। आईटीसी का शेयर सवा प्रतिशत मजबूत हुआ। टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर भी बढ़त में रहे। इंफोसिस का शेयर पौने दो फीसदी टूट गया। बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक प्रतिशत के आसपास गिरे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील, सन फार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान में रहे।

 

 

.....

Next Post

समान नागरिक संहिता पर जन-विमर्श: जिले के प्रबुद्धजनों ने रखे अपने विचार

Thu Jun 4 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनपरामर्श बैठकें आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में सागर में समाज के विभिन्न वर्गों, विधि विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सीधे संवाद […]

You May Like

मनोरंजन