जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी जारी रखी

जम्मू, 03 मई (वार्ता) पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा।

रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार सुबह कहा कि शुक्रवार देर रात को पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया।

इससे पहले दो मई को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी के नौशेरा और जम्मू के अखनूर में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। गत 30 अप्रैल को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के अलावा कश्मीर संभाग के बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों के साथ-साथ जम्मू और सांबा जिलों के परगवाल और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोलीमार कर हत्या कर दी थी।

Next Post

नरवाई प्रबंधन पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Sat May 3 , 2025
भोपाल।संभागायुक्त संजीव सिंह ने नरवाई प्रबंधन समीक्षा को लेकर वर्चुअली बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं. जिससे कि किसानों को आवश्यक कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराए जा सकें. इससे किसान पराली जलाने के बजाय वैकल्पिक तकनीकों […]

You May Like