बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जप्त

चितरंगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बगदरा कला में बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह ने दबोचते हुये कार्रवाई के लिए चितरंगी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। तहसीलदार के इस कार्रवाई से गौण खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह आज दिन रविवार की सुबह क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इसी दौरान बगदरा कला गांव में दो बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर बोल्डर पत्थर का परिवहन करने जा रहे थे कि तहसीलदार ने दोनों ट्रैक्टरों को खड़ा कराकर चालक से पत्थर परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगा, लेकिन मौके पर चालक के द्वारा कोई दस्तावेज टीपी नही दिखा पाया। जिसके चलते तहसीलदार ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेते हुये चितरंगी पुलिस को मौके पर बुलाया और अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया।

Next Post

दिनदहाड़े अमिलिया बाजार में लाठी, डंडे से तोडफ़ोड़ 

Sun Jun 1 , 2025
सीधी। अमिलिया बाजार में फिल्मी स्टाइल में लाठी-डंडे का प्रदर्शन करते हुए घर में तोडफ़ोड़ की गई। पीडि़त रजनीश सिंह चंदेल पिता मंगलेश्वर सिंह चंदेल का पूरा परिवार इस घटना से काफी दहशत में रहा। आरोपियों से बचने के लिए पीडि़त परिवार एक कमरे में कैद होकर हल्ला-गुहार मचाता रहा। […]

You May Like