ग्वालियर: श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीधाम वृंदावन से पधारी रास मण्डली द्वारा विगत रात्रि श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध रासाचार्य स्वामी देवेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन में रास मण्डली द्वारा कलिया नाग मर्दन की लीला का मंचन हुआ।लीला प्रारंभ होने से पूर्व मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों, भक्त श्रद्धालुओं ने श्री राधा कृष्ण युगल छवि का विधिवत पूजन, माल्यार्पण कर आरती उतारी।
श्री सनातन धर्म मंदिर में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन संध्या 8 बजे से मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राधाकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से भक्त चरित्र, ठाकुर जी की बाल लीलाएं, निकुंज रस की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन हो रहा है।
