मेला व्यापारी संघ की मेला प्राधिकरण को रोषपूर्ण चेतावनी

*ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर एक भी व्यापारी दुकान से वंचित हुआ तो मेला व्यापारी संघ नाकों तले चने चवबा देगा…!*

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, संयोजक उमेश उप्पल, संयुक्त अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अनिल पुनियानी, सह संयुक्त अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष अनुज गुर्जर ने ग्वालियर मेला प्राधिकरण को चेतावनी दी है कि ऑनलाइन अथवा ईंटेंडर के नाम पर इस वर्ष के ग्वालियर व्यापार मेला में यदि एक भी व्यापारी या दुकानदार को दुकान से वंचित किया गया तो मेला व्यापारी संघ मेला प्राधिकरण को नाकों तले चने चवबाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि मेला व्यापारी संघ इस पक्ष में है कि इस वर्ष के ग्वालियर मेला का आयोजन शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से हो लेकिन यदि मेला प्राधिकरण ने नवीन तकनीक के प्रपंच के नाम पर मेला व्यापारियों को उत्पीड़ित, उपेक्षित एवं परेशान करने का यत्न किया तो मेला व्यापारी संघ प्राधिकरण के कर्ताधर्ताओं एवं व्यापार विरोधी मानसिकता रखने वाले अधिकारियों को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज रोष जताते हुए कहा कि दुकान आवंटन की प्रक्रिया को लेकर मेला व्यापारी अभी तक असमंजश की स्थिति में हैं। छोटे और मझोले दुकानदार अपने ऊपर थोपी गई जटिल ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नवीन तकनीक को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए उसे निर्धारित समय से पहले नई व्यवस्था पर कसकर देखा जाना चाहिए। सच्चाई यह है कि कुछ को छोड़कर ज्यादातर व्यापारियों को दुकान आवंटन की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में शुरुआती जानकारी भी नहीं है। इस स्थिति में यह जरूरी हो गया है कि मेला व्यापारियों के समक्ष अनुभवी विशेषज्ञों के जरिए ऑनलाइन व्यवस्था का प्रजेंटेशन किया जाना चाहिए ताकि वे इस कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था को समझ सकें।

Next Post

आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ के हुए चुनाव

Sat Sep 20 , 2025
ग्वालियर। दीपावली के अवसर पर मेला मैदान में लगने वाले आतिशबाजी मेले की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके लिये आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ का गठन किया गया है जिसमे अध्यक्ष पद पर कौशल बाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय मित्तल, सचिव हरीश दीवान एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल बनाये गये हैं। नवनियुक्त […]

You May Like