पीएम मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सबसे पहले गुजरात और अब भारत को नई दिशा, नई गति और नया आत्मविश्वास मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में जब भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद से देशवासियों ने बहुत कुछ बदलते हुए देखा है। दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर सबसे तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हुए सभी देशवासी प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर देश के कोने-कोने में विशेष रूप से दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पहली बार मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। वे 17 सितम्बर को इंदौर में ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के शुभारंभ सहित अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना – 2026’ के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जमीन के 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों के पट्टों की रजिस्ट्री कराकर उन्हें नि:शुल्क प्रदान करने के प्रदेश व्यापी कार्य की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश वासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन 17 सितम्बर को शाम 7 बजे उज्जैन में शिप्रा के तट पर आयोजित ऐतिहासिक दीपोत्सव और संध्या आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 में उज्जैन में श्री महाकाल के महालोक का लोकार्पण किया, जो अब तीर्थाटन से अर्थव्यवस्था में आए बड़े बदलावों का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सुदृढ़ और समृद्ध राज्यों में से एक है। हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य और दिव्य स्वागत के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार मध्यप्रदेश आगमन से पहले बुधवार को मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

Next Post

दशगात्र कार्यक्रम में गिरी आकाशीय बिजली, 14 लोग झुलसे

Wed Sep 16 , 2026
सिंगरौली । जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के टिकट गांव में आज बुधवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से 14 लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में आठ वर्ष की बच्ची समेत दो […]

You May Like