दशगात्र कार्यक्रम में गिरी आकाशीय बिजली, 14 लोग झुलसे

सिंगरौली । जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदवार चौकी के टिकट गांव में आज बुधवार को दशगात्र कार्यक्रम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से 14 लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में आठ वर्ष की बच्ची समेत दो नाबालिग एवं महिलाएं तथा युवती शामिल हैं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायलों को संभालने में जुट गए।

जानकारी के अनुसार टिकट गांव में धजमन सिंह गौड़ के भाई का दशगात्र कार्यक्रम आयोजित था। इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से कार्यक्रम में मौजूद 14 लोग घायल हो गए। कार्यक्रम के दौरान हुये इस हादसे के समय स्थल पर अफरा-तफरी एवं चीखपुकार मच गई और आकाशीय बिजली गिरने के बाद कुछ घायल मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही कुंदवार चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बिना समय गंवाए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर ्रपहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है, हालांकि कई घायलों के बेहोश होने की बात सामने आई है और उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल रहा। राहत कार्य में चौकी प्रभारी रामजी त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रआर बंशलाल प्रजापति, विनय दोहरे, आर लोकेंद्र तथा डायल-112 में तैनात प्रआर जितेंद्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

घटना में ये हुये घायल

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 14 लोग घायल हुये, जिनमें महिलाएं, बच्ची, युवती एवं बुजुर्ग महिला व पुरूष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घायलो में कलावती पति लालबहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी डउआडोल , श्यामकली पति गुलाब सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी टिकट , बुटली सिंह पति बिहारी सिंह उम्र 85 वर्ष निवासी परसोहर, कुशुम कली पति रघुपति उम्र 60 वर्ष निवासी डउआडोल, मायावती सिंह पति धर्मराज सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी कोड़रिया, राजकली सिंह पिता दलबहादुर सिंह उम्र 14 वर्ष , सुषमा सिंह पिता राधे सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी टिकट , सोनकली पति इन्द्रजीत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी भरसेड़ा, प्रमिला सिंह पिता दलबहादुर सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी टिकट, रामरती पिता लालबहादुर उम्र 38 वर्ष डउआडोल, तेजा सिंह पति मोतीलाल सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी बहेरहा, श्यामकली सिंह पिता लालबहादुर सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी डउआडोल, कौशिल्या सिंह पिता राजबहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भोलू, बब्बी सिंह पिता कृष्ण कुमार सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी लोड़ीशामिल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

Next Post

बैकुण्ठपुर क्षेत्र में चंदन चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन जगहों से कीमती पेड़ काटकर हुए फरार

Wed Sep 16 , 2026
रीवा, रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कचूर और पटना में बीती रात चंदन चोरों के एक सक्रिय गिरोह ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने रातों-रात तीन अलग-अलग घरों के अहाते से कीमती चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए।सुबह जब गृहस्वामियों की आंख खुली, […]

You May Like