बकाया वसूली: 95 ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में डूबे सुठालिया के 22 गांव

ब्यावरा/सुठालिया: विद्युत विभाग द्वारा बकाया राशि के चलते सुठालिया क्षेत्र के 22 गांवों की बिजली काट दी गई है. इन पर पौने तीन करोड़ रुपया बकाया होना बताया जाता है. विद्युत विभाग के द्वारा बकाया वसूली हेतु अभियान चलाया जा रहा है. बड़े बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए बकाया राशि की वसूल की जा रही है. इसी क्रम में सुठालिया क्षेत्र के लगभग 22 गांवों में बिजली
सप्लाई पूरी तरह बंद करना बताया जा रहा है.बिजली नहीं होने से परेशानियों का सामना जिन गांवों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, वहां पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल संकट, परीक्षाओं के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है. शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, किंतु बिजली नहीं होने से पंखे नहीं चल पा रहे है. आटा चकी सहित बिवली आधारित व्यवसाय ठप्प होने के कारण काफी दिकतों का सामना करना पड़ रहा है. विभाग का कहना है कि जिन गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद है वहां पर 50 प्रतिशत
22 गांव के 95 ट्रांसफार्मर से बिजली काटी
सुठालिया क्षेत्र के तहत करीब 55 गांव आते है, इनमें से करीब 38 गांव पर बकाया राशि होना बताया जा रहा है विभाग द्वारा फिलहाल 22 गांव के करीब 95 ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई विभाग का कहना है कि अभी बकाया के चलते 7-8 गांव में और भी ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद की जा सकती है. जिन 22 गांव की बिजली सप्लाई बंद की है यहां कुल बकाया राशि 2 करोड 95 लाख रुपया बताई जाती है.
जिनके बिल जमा उनकी भी बिजली काटी
मलावर क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गांगालोनी में विगत दिवस दो विद्युत ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई काट दी गई. इससे करीब 100 घरों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई है, जानकारी के अनुसार लगभग आधे घरों का बिल जमा है बावजूद इसके इनकी भी बिजली काट दी गई. जिनके द्वारा बिल जमा कर दिया गया है उनका कहना है कि हमारी क्या गलती है, जो बिल जमा होने के बाद भी बिजली काट दी गई जानकारी के अनुसार लगभग दो हजार की आबादी वाले गांव में 7-8 विद्युत ट्रांसफॉर्मर है
बकाया राशि जमा होने पर बिजली सप्लाई बहाल की जा सकेगी. विद्युत विभाग के अनुसार वरिष्श कार्यालय से मिले दिशा
निर्देशानुसार बकाया राशि के चलते सुठालिया क्षेत्र के तहत लगभग 22 गांवों की बिजली सप्लाई बंद की गई है

Next Post

समर शेड्यूल में भोपाल को झटका, नई उड़ानों के बजाय कई रूट बंद होने के आसार

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल: राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से इस बार समर शेड्यूल यात्रियों के लिए राहत के बजाय चुनौतियां लेकर आ सकता है। 29 मार्च से लागू होने वाले नए शेड्यूल में जहां नई उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं उलटे कुछ रूट बंद होने और कनेक्टिविटी घटने के […]

You May Like