मुर्मु ने प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने संदेश में कहा , ” गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर, मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। गुरु नानक देव जी का ‘इक ओंकार’ का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जाति-पांति,ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया तथा प्रेम,करुणा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी। ”

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाओं में ‘नाम जपो,किरत करो और वंड छको’ का विशेष महत्व है। उन्होंने ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया। लंगर की परंपरा के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता और निःस्वार्थ सेवा का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा,” आइए, इस पावन अवसर पर हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने तथा सेवा,समानता और सद्भाव के मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लें”।

.....

Next Post

एकात्म धाम परियोजना को 2030-31 तक विस्तार किया 

Mon Nov 23 , 2026
ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर स्थित लगभग ₹2424 करोड़ की ‘एकात्म धाम परियोजना’ के निर्माण कार्य को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी है। मंदिर परिसर विस्तार पर 28 नवंबर को बैठ होगी  सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत ओंकारेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना का खाका […]

You May Like