
ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश सरकार ने ओंकारेश्वर स्थित लगभग ₹2424 करोड़ की ‘एकात्म धाम परियोजना’ के निर्माण कार्य को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की स्वीकृति दे दी है।
मंदिर परिसर विस्तार पर 28 नवंबर को बैठ होगी
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत ओंकारेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना का खाका तीसरी बार बदला गया है, जिससे अब केवल 22 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।प्रभावितों की सहमति के लिए 28 नवंबर को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पूर्व प्रथम योजना में ओंकारेश्वर मांधाता शिवपुरी में 98 परिवार प्रभावित हो रहे थे
योजना में 36 परिवार प्रभावित हो रहे थे
शिवपुरी मांधाता के लोगों ने जाकर सांसद एवं कलेक्टर महोदय से एवं विधायक महोदय से बातचीत कर इसमें सुधार करने की निवेदन किया था, तीसरी बार की योजना में 22 परिवार प्रभावित होना बताया गया है उसे पर 28 नवंबर को ओंकारेश्वर में बैठक होगी जिसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिलविधायक नारायण पटेल एवं कलेक्टर ऋषभ गुप्ताअपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला महंत मंगलदास त्यागी परिषद के अध्यक्ष पार्षद एवं एल्डरमैन एवं समिति के सदस्य भाग लेंगे
