पुलिस ने डॉक्टर परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया

इंदौर: दहेज की मांग को लेकर एक बहू को सताया गया. पुलिस ने बहू की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाने में एक डॉक्टर परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

32 वर्षीय पीड़िता स्तुति पति डॉ. पीयूष गुप्ता, ने ससुराल पक्ष पर 50 लाख रुपए व महिंद्रा थार कार की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है. थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति डॉ. पीयूष गुप्ता, ससुर डॉ. सुनील गुप्ता, सास सरिता गुप्ता, और ननद अपूर्वा गुप्ता ने दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बार-बार प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की. पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयानों के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.

Next Post

विंध्य में रेलवे की दुर्दशा का मामला राज्यसभा में

Mon Mar 17 , 2025
विंध्य की डायरी डा0 रवि तिवारी रेलवे के संसाधनों की दृष्टि से उपेक्षित विन्ध्य की दुर्दशा का मसला वर्षों बाद देश के सर्वोच्य सदन राज्यसभा में गूंजा. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने रेलवे पर लाए गए विशेष संशोधन विधेयक पर रेल मंत्री की मौजूदगी में रेलवे के विस्तार […]

You May Like