25 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश अवैध चाकू के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे

भोपाल। लम्बे समय से अपराध एवं स्थाई वारण्टो में वांछित शातिर आरोपी को थाना मंगलवारा पुलिस ने अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया. पुलिस की पट्रोलिंग के दौरान आरोपी हत्थे चढ़ा.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को देर रात पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि भारत टाकिज ब्रिज के ऊपर सीढियों के पास एक संदिग्ध किसी वारदात की नीयत से खड़ा है. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के पास एक छुरी भी तलाशी के दौरान मिली. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सलमान उर्फ वारसी उर्फ अलमास उर्फ महफूज (35) निवासी पिपलानी बताया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 25 से अधिक अपराध पंजीबध्द है.

Next Post

पुरानी रंजिश में चले पेपर कटर और डंडे: अरेरा हिल्स में दो पक्षों के बीच मारपीट, केस दर्ज

Sat Feb 28 , 2026
भोपाल। पुरानी विधानसभा के पास एक युवक पर पेपर कटर से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देर रात आरोपी […]

You May Like

मनोरंजन