परमिट शर्तों का उल्लंघन 6 बसों का चालान 35 हजार वसूले 

रीवा। गुढ़ बस स्टैण्ड से होकर न गुजरने वाली बसो को लेकर स्थानीय लोगो ने धरना दिया था और पूरे मामले की जानकारी गुढ़ विधायक को दी गई थी. साथ ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से भी शिकायत हुई थी. गुरूवार को आरटीओ ने आधा दर्जन बसो के खिलाफ चालान की कार्यवाही की.

रीवा आरटीओ को यह शिकायत प्राप्त हुई थी की रीवा से सीधी जाने वाली बसे यात्रियों को गुढ़ बस स्टैंड से लेकर आवागमन नहीं करती. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह बसे यात्रियों को गुढ़ बाईपास से लेकर चलती है जबकि इनका संचालन परमिट के अनुसार गुढ़ बस स्टैंड के अंदर से होना चाहिए. जिस पर संज्ञान लेते हुए आरटीओ रीवा ने परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी को गुढ़ जाकर ऐसे वाहनों पर चलानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए. परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी ने तत्काल मौके पर जांच में 6 बसों पर चालानी कार्यवाही की और उनसे 35 हजार रुपए वसूले। जबकि बस के स्टाफ को यह समझाइस भी दी गई की बसों को नियमानुसार परमिट शर्तों के अनुसार ही संचालित करे जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े. आरटीओ रीवा ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया कि बसों को बस स्टैंड के अंदर से संचालित करे.

Next Post

भारत ने सीमा चौकी से बंगलादेश के ट्रकों का प्रवेश रोका

Thu Apr 10 , 2025
ढाका/नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) भारत ने पश्चिम बंगाल सीमा से सटे बेनापोल लैंड पोर्ट चेक पोस्ट के रास्ते माल के साथ आ रहे बंगलादेश के चार ट्रकों को वापस भेज दिया है। यह कार्रवाई बंगलादेश को दूसरे देश में माल भेजने के लिए दी गयी ट्रांसशिपमेंट सुविधा (भारतीय मार्ग […]

You May Like